युवक की हत्या के विरुद्ध थाने पर पथराव, दो पुलिसकर्मी जख़्मी, शव के साथ प्रदर्शन

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा टाल क्षेत्र के घोसवरी प्रखंड मुख्यालय में एक छात्र की हुई पीट-पीट हत्त्या के विरोध में उग्र ग्रामीणों ने घोसवरी थाने पर जमकर पथराव किया है पथराव के कारण दो पुलिस वाले घायल भी हुए हैं जबकि ग्रामीण सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा.आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख घोसवरी थाना के पास हंगामा किया.ग्रामीणों के अनुसार दो दिनों पूर्व बिना कारण छात्र प्रशांत कुमार को एक ही परिवार के लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था.इलाज के दौरान आज छात्र ने दम तोड़ दिया.मौत की खबर सुनते ही ग्रामीण उग्र हो गए और सड़क पर शव रख दो घंटे तक हंगामा किया.गुस्साए ग्रामीणों ने हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर बवाल किया.अभी तक ग्रामीणों का हंगामा थम नहीं रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें