कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। मवेशियों के लिए पानी लाने गई एक किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव संसारीपुर टोला वार्ड 14 में पोखरा में मवेशियों के लिये पानी लाने गई एक 12 वर्षीय किशोरी संसारीपुर टोला वार्ड 14 निवासी सुरेंद्र राम की 12 वर्षीय बेटी मनीषा कुमारी की डूबने से मौत हो गई। घटना किसी सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद किशोरी के शव को पुलिस द्वारा परिजनों को सौंप दिया गया। किशोरी की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि घर के बगल में ही एक पोखरा है। जहां उस पोखरा में गुरुवार को किशोरी पानी लाने के लिए गई । तभी उसका पैर फिसल गया और तालाब में डूब कर उसकी मौत हो गई।




