प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में इंडिया गठबंधन के सीपीआई उम्मीदवार अवधेश राय ने पहले दिन नामांकन किया मौके पर पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता
बेगूसराय में इंडिया गठबंधन के सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार राय ने चौथे चरण मे होने वाले मतदान के लिए पहले दिन नामांकन किया है। नामांकन समारोह शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित की गई । इस नामांकन समारोह में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी , सांसद मनोज झा अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत कई वामदल के बड़े नेता शामिल हुए । इस दौरान तेजस्वी यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज वह मुद्दे की बात करते हैं लेकिन भाजपा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा के लोग संविधान बदलने की बात बार-बार कर रहे हैं लेकिन किसी माई के लाल में दम नहीं है कि वह भारत के संविधान को बदल देंगे भारत के संविधान बदलने वाले लोगों को जनता बदल देगी इस बार के लोकसभा चुनाव में इसके साथ ही मोदी की गारंटी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी की गारंटी चाइनीज गारंटी है जो चुनाव तक भी चलेगी चुनाव के बाद की गारंटी नहीं है। इसके साथ ही स्थानीय सांसद पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि यहां के सांसद कभी विकास की बात नहीं करते हैं वो सिर्फ हिंदू मुस्लिम की बात करते रहते हैं। वह सभी जाति धर्म को एक साथ लेकर चल रहे हैं और सब का सम्मान कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने लोगों से कहा कि यह लोकसभा का चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है इसलिए इस बार झांसे में नहीं आए और एकजुट होकर इंडिया गठबंधन को समर्थन करें ताकि देश में विकास हो सके वह बेरोजगारी महंगाई की बात करते हैं लेकिन भाजपा सिर्फ मंदिर मस्जिद की बात करते हैं।
बाइट- तेजस्वी यादव पूर्व उपमुख्यमंत्री




