लापरवाही की हद:आरा सदर अस्पताल में आठ घंटे बेड पर पड़ा रहा शव!

SHARE:

आशुतोष पाण्डेय, आरा बिहार

एंकर:आरा के सदर अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है, यहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक लवारिस मरीज की मौत के बाद उसके शव को आठ घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हटाया गया, अपको बता दें कि चादर में लिपटा एक शव सरकारी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया और अनदेखी का शिकार बना, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में वेड पर लवारिस आठ घंटे तक शव पड़ा रहा, जब वहां मीडिया के लोग पहुंचे तो इस मामले में डॉक्टर का कहना था कि हमें आने से पहले ही उसे व्यक्ति का मौत हो गया था वहीं अस्पताल में तैनात पुलिस का कहना था कि हमको अभी मालूम चला है ,इस वीडियो फुटेज में देख सकते हैं मीडिया वाले पुलिस वाले से पूछ रहे हैं और पुलिस वाले भागते दिख रहे हैं और एक तरफ पुलिस और डॉक्टर दोनों एक दूसरे पर इल्जाम लगाते दिख रहे हैं, जब मामला अस्पताल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत शव को उठवाकर मर्चरी रूम में भिजवाए और उन्होंने कहा कि 72 घंटा रखने के बाद अगर पहचान नहीं हुआ तो लावारिस शव को जलाने के लिए भेज दिया जाएगा ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें