रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
विजय मार्शल टीम व वार्ड सदस्यों के बीच हुई संयुक्त बैठक
राजद से बागी कहने वाले के विरुद्ध फूटा गुस्सा
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखण्ड के उमगांव में राजद युवा नेता विजय मार्शल के द्वारा हम बागी है, हम राजद है के बैनर तले प्रखण्ड क्षेत्र के वार्ड सदस्यों सहित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बुलाई गयी। आयोजित बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य संबंध प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद साहिल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बैठक में मौजूद सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं को फूलमाला से स्वागत के साथ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राजद युवा नेता विजय मार्शल ने कहा कि कुछ लोग पार्टी को कमजोर करना चाहते है। इसलिए मेरे संबंध में पार्टी से बागी होने का अफवाह फैला रखा है। वहीं जिला परिसद सदस्या सीमा यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से कहना चाहती हूं कि जो भी लोग इस तरह का गलत अफवाह फैला रहे हैं वह निश्चित रूप से मधुबनी लोकसभा सीट को कमजोर करना चाहते है। राजद नेता मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि हमलोग शुरू से ही तन मन से गरीबों के मसीहा आदरणीय लालू प्रसाद को मानने वाले लोग है और आगे भी रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव आ गया है। लेकिन हाल के दिनों में मधुबनी लोकसभा में आयोजित हुई एक भी बैठक की सूचना हमलोगों को नही दी गई।प्रखण्ड वार्ड सदस्य अध्यक्ष मोहम्मद साहिल ने कहा कि हम सभी वार्ड सदस्य विजय मार्शल के साथ है। आगे शीर्ष नेतृत्व को जल्द ही कोई निर्णय लेना चाहिए की हम कार्यकर्ताओं को आखिर अनदेखा क्यो किया जा रहा है। बैठक में दिगंबर राउत, अमित कुमार, संतोष पासवान, अशोक कुमार, नीतीश नायक, गणेश यादव, ओबेद अंसारी, दीपेंद्र मंडल, सूरज यदुवंशी, विद्दा राउत, मनोज राउत, मोहन राम, सुनील कुमार कुशवाहा सहित सैकड़ों वार्ड सदस्य व राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।




