रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
गया के निजी होटल में लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम नैयर अंसारी के नेतृत्व में गया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जीतन राम मांझी के समर्थन में अल्पसंख्यक समाज का एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन जी शामिल हुए।
वसीम नैयर अंसारी ने कहा जीतन राम मांझी जी के रूप में गया लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होना ही गया केलिए गौरव की बात है। जीतन राम मांझी जी एक अनुभवी, संघर्षिल और बेवाक नेता है जिन्होंने हर वर्ग के कल्याण केलिए कार्य किया है।
मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा आज इतनी बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग श्री जीतन राम मांझी जी को समर्थन करने केलिए पूरे गया लोकसभा क्षेत्र से आए हुए हैं आप सभी को मैं दिल से धन्यवाद करता हूं।
संतोष जी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को भी हमलोग उचित भागीदारी देंगे और सभी को साथ लेकर गया के विकास में चार चांद लगाएंगे।
लोकप्रिय समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धीरू शर्मा ने कहा कि जीतन राम मांझी जी ने अपने जीवन का एक लंबा हिस्सा गरीबों और शोषितों की आवाज बनकर काम करने में गुजार दिया और अब वे गया के हर समाज के लोगों का कल्याण करने का प्रण लेकर चुनाव मैदान में आएं हैं. इसलिए हम आपसे आज यही अपील करेंगे कि आप सभी अपना एक एक मत श्री जीतन राम मांझी जी को उनके चुनाव चिन्ह कडाही छाप क्रम संख्या 4 पर आगामी 19 अप्रैल को भारी मतों से विजय बनावें और गया के साथ गयावासियों की तरक्की को चुने.
बाईट वसीम नैयर अंसारी
बाईट धीरू शर्मा
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




