रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिला के जयनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवक को 1 देशी कट्टा, 2 जिन्दा कारतूस एवं 1 बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। जयनगर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की सहर के पटना गद्दी चौक रोड नेपाली गुमटी के पास से कुछ अपराधकर्मी के द्वारा छीना झपटी किया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एंव आश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार के निर्देशन पर थानाध्यक्ष जयनगर अनुप कुमार द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर दो युवक को 1 देशी कट्टा, 2 जिन्दा कारतूस, एवं 1 बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों युवकों का पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के आलोक कुमार चौधरी का पुत्र विवेक कुमार चौधरी एवं राजु राम का पुत्र पुरुषोतम राम उर्फ बिटु के रूप किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।




