रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
– मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र से एक बार फिर एक अपराधिक घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रहा है। थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरदई टोले के नजदीक नहर पुल से आगे महुआ लक्ष्मीपुर टोला के पास शाम के समय नकाबपोश बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला है। घटना में खिरहर थाना क्षेत्र के सेम्हली गांव का मोहम्मद भोला अंसारी का पुत्र मोहम्मद रकीब अंसारी को अपराधियों ने निशाना बना डाला। पीड़ित ने साहरघाट थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर कहा है कि वे शाम के करीब 7:30 बजे साहरघाट बाजार से अपनी फुटवेयर की दुकान बंद कर बाइक से घर महुआ सेम्हली जा रहा था। इसी बीच शहरदई टोल नहर पुलिया से आगे अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार तीन युवकों ने बाइक में धक्का मारा लेकिन वे वहां अनहोनी को भांप कर आगे निकल गया। उसके बाद लक्ष्मी टोल बोर्डिंग के पास बाइक रोककर अपराधियों ने पिस्टल और छुरी सटाकर 35 हजार रुपये नकद और मोबाइल सहित बाइक लूट लिया। घटना के बाद पिरीत ने स्थानीय लोगों के मदद से पुलिस को सूचना दी। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल में जुटी हुई है।




