रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
-जमुई श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम के मैदान में रविवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। मंच पर पहुंचने से पहले राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी श्री कृष्णा सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही मंच से लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा कि चारा खाने वाला परिवार मटन और मछली कैसे खा गया यह सिर्फ वोट बैंक के लिए तृष्टिकरण की राजनीतिक की गई है। ताकि एक तबके के लोगों को खुश किया जाए। नवरात्रि जैसे पर्व में मछली खाने का वीडियो वायरल किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने लालू परिवार पर हमलावर होते हुए कहा की जो खुद जेल जा रहे हैं। वह चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेल भेजने का ख्वाब देख रहे हैं। यह सपना देश के लोग पूरा होने नहीं देंगे। साथ ही मुहावरे में कहा की न राधा को नो मन घी होगा और न राधा नाचेगी।
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश में अब रामराज लाने से कोई नहीं रोक सकता है। साथ ही उन्होंने कहा की घोषणा पत्र में एनडीए जो कहा हुआ पूरा किया। चाहे वह तीन तलाक धारा धारा 370 हो या राम मंदिर।
byte-01 राजनाथ सिंह रक्षामंत्री




