खरना को लेकर छठ घाट पर व्रतियों का हुजूम, घाट पर ही बना प्रसाद!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को लेकर शनिवार को छठ व्रतियों ने स्नान ध्यान कर शुद्ध मन से खरना पूजा का प्रसाद बनाया, उसके बाद आज से 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगे। जहानाबाद जिला के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में छठ पर्व को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देख जा रही है आज करना के दौरान छठवर्तियों ने प्रसाद बनाकर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर उस प्रसाद ग्रहण किया। जहानाबाद जिला मुख्यालय के संगम घाट ठाकुरवाडी पर नालंदा जिले से छठ करने आए छाठवर्त्तियों ने बताया कि हम लोगों का मन्नत यही था इसलिए जहानाबाद जाकर छठ कर रहे हैं। छठी मैया का विष्णु भगवान भास्कर के छठे रूप छठी मैया जिसे ब्रह्मदेव की मानस पुत्री भी कहा जाता है, उन्हे छठवर्ति खरना पूजा का प्रसाद का भोग और ग्रहण लगाकर उनका आह्वान करते हैं ‌।उसके बाद ही छठी मईया का आगमन माना जाता है। उसके बाद से सभी छठीव्रति सूर्य उपासना में डूब जाती हैं और उसके दुसरे दिन संध्याकालीन डूबते हुए सूर्य को अर्ध देते हैं और उसके बाद अगले सुबह उदयिमान सूर्य को देकर चार दिवसीय का लोक आस्था का छठ को संपन्न करते हैं। छठ घाट पर साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्था के बारे में वार्ड पार्षद संजय कुमार ने बताया कि सभी प्रकार की व्यवस्था छात्रवर्त्तियों के लिए किया गया है ।
बाईट कौशल्या देवी छठवर्ती
बाईट पम्मी कुमारी
बाईट संजय कुमार, वार्ड पार्षद

Join us on:

Leave a Comment