शराब बनाने के लिए स्पिरिट ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार, सौ लीटर स्पिरिट व ऑटो जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव स्थित जीवछ पुल से तकरीबन 300 मीटर आगे मधुबनी जाने वाली मुख्य मार्ग पर प्राप्त सूचना के बाद चेकिंग करना शुरू किया। जहां कुछ देर बाद एक टेंपो पर सवार तीन युवक बैठकर जीवछ पुल जगतपुर की तरफ से आ रहा था। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर टेंपो से उतर कर दो युवक भागने लगा। भाग रहे दोनों युवक को पुलिस ने खदेर कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन दोनों युवक भागने में सफल रहा। वही एक युवक को टेंपू के साथ ही धर दबोचा गया। पकरे गए युवक से पूछने पर उस ने पुलिस को जानकारी दिया कि वे टेंपो का चालक है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर B R 0 7 P C 9251 है और वे टेंपो का मालिक भी है। वे अपना परिचय गुड्डू कुमार राम, पिता गंगाराम, गांव जमसम कुआं टोल, थाना पंडौल जिला मधुबनी के रूप मे बताया। दोनो भागने वाले युवक का पहचान विकास कुमार चौरसिया व कमलेश यादव के रूप मे बताया। साथ उन्होंने बताया कि विकास और कमलेश दोनों शराब का कारोबार करता है। इस बाबत थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टेंपो की तलाशी लिया गया तो उस मे से दो 50-50 लीटर के गैनल से भरा स्प्रिट जिसकी कुल मात्रा100 लीटर बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर गुड्डू राम एव भागने में सफल युवक को चिन्हित कर लिया गया है। तीनो के विरुद्ध उत्पाद एवं मध् निषेध अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया है। मौके पर एस एस टी टीम 2 बिस्फी विधान सभा 35 मोती पासवान दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक बसंत कुमार के साथ सशस्त्र बल अभिमन्यु कुमार,सुमित कुमार मैंजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment