बेगूसराय- चलती बाइक में लगी आग, कूद भागा सवार, NH 31 पर मची भागम भाग!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मोटरसाइकिल चालक के किसी तरह खुद कर अपना जान बचाई और मोटरसाइकिल धू धू कर एन एच 31 पर जलने लगा। इस घटना के बाद घटनास्थल पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक स्थित एनएच 31 के पास की है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल चलाकर जा रहा था तभी मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गया। आग लगने के बाद मोटरसाइकिल चालक किसी तरह मोटरसाइकिल से कूद कर अपना जान बचाई। और मोटरसाइकिल धू धू कर जलने लगा। धू धू कर मोटरसाइकिल जलने के बाद लोग अपने स्तर से बुझाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन बुझा नहीं पाया और धू धू कर पूरी तरह से मोटरसाइकिल जलकर राख हो गया ।हालांकि काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने अपना साहस का परिचय देते हुए मोटरसाइकिल को किसी तरह पानी देकर बुझाने का काम किया। इस घटना के सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी है मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है हालांकि मोटरसाइकिल जलने के बाद मोटरसाइकिल चालक के बीच दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।

Join us on: