रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मंदिर कमेटी सदस्यों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, घायलों का इलाज अस्पताल में है जारी
मठ मंदिरों की जमीन सुरक्षित नहीं। जगह जगह अबैद्ध कब्जे जामा रखा लोग। जमीन कब्जे को लेकर बराबर हिंसक टकराव के मामले आता रहता है सामने। ऐसा ही एक टकराव का मामला जिले के बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत अन्तर्गत कोदरकट्टा गांव से सामने आ रही है। जहां से राम जानकी मंदिर के जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में एक पक्ष राम जानकी स्थान कोदरकट्टा के अध्यक्ष दुलार मंडल ने बासोपट्टी थाना को एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज करवाया है। दर्ज प्राथमिक में बताया गया है कि प्राथमिक विद्यालय कोदरकट्टा के उतर पूर्व दिशा में स्थित राम जानकी मंदिर के जब वे ट्रैक्टर से खेत जुताई कर रहे थें। उसी क्रम में बुंदेलखंड गांव के जीवछ पासवान,प्रमोद पासवान सहित बीस से तीस की संख्या में अज्ञात लोगो ने हरबे हथियार से लैस होकर अचानक से वहां आ कर मंदिर कमिटी के सदस्यों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगा। नामजद आरोपी सहित अज्ञात लोगो ने तेज हथियार से मारपीट कर राम जानकी मंदिर कमेटी के लोगों के साथ ही अन्य लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस घटना में कमिटी के कई सदस्य जख्मी हुए हैं। जिसमें सुनील राम,सुनीता देवी,विनोद कुमार मंडल,सैनी मंडल,राम नारायण मंडल,जगू मंडल सहित अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। जिन सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बासोपट्टी में चल रहा है। जहां से कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया है। घटना में प्रयोग किए गए तलवार, कत्ता, लाठी, कुदाल संबंधित बासोपट्टी थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि मामले को लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही है। इधर राम जानकी मंदिर सदस्यों ने पुलिस से कारवाई की गुहार लगाई है। वही बताते चलें कि इससे पूर्व में भी सी ओ बासोपट्टी से मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती करने वालो के विरुद्ध कारवाई की गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन परिणाम सिफर रहने के कारण अबैध्द कब्जा करने बालो का मन इस कदर बढ़ा हुआ है कि मंदिर कमेटी के लोगों को मंदिर की जमीन से बेदखल करने को लेकर भयभीत किया जा रहा है और मारपीट कर घायल कर दिया जा रहा है। वहीं समाचार प्रेषण तक दूसरे पक्ष से पुलिस में लिखित शिकायत नहीं किया गया है।




