दो पत्नियों ने छोड़ा, तीसरी के साथ रह रहे युवक का पेड़ से लटका शव बरामद!

SHARE:

रिपोर्टर — अमरेन्द्र कुमार

मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनती रतौली गांव स्थित रतौली गाछी में एक युवक का शव आम के पेड़ से झूलता हुआ मिला। पेड़ से झूलता हुआ शव को देख कर अचानक से चारों तरफ सनसनी फ़ैल गई। लोगोंने मृतक कि पहचान मिनती गांव के भोगेंद्र ठाकुर का 22 वर्षीय पुत्र राहुल ठाकुर के रूप में किया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग रोज के तरह सुबह जब बगीचे की तरफ गए तो शव को पेड़ से झूलते हुए देखा। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इस बात की जानकारी संबंधित साहरघाट थाना पुलिस को दिया। मामले की सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और मामले को लेकर छानबीन में में जूट गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा कर कब्जे में ले कर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से बीमार और पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। उसकी दो शादियां हुईं थी और किसी कारण से दोनों ही पत्नी ने उसे छोड़ दी थी। इधर उसकी किसी तीसरी महिला के साथ फोन पर अक्सर बातचीत होती रही थी। वही यूवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बुधवार की सुबह आम के पेड़ से झूलता हुआ देखा गया। ये हत्या है या आत्मा हत्या पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की कारण की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Join us on:

Leave a Comment