रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र स्थित बिचखाना गांव से एक शराब कारोबारी को देशी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अरेर थाना अध्यक्ष नेहा निधि ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सूचना के सत्यापन और कार्रवाई को लेकर गस्तई में निकले थाना पदाधिकारियों को निर्देश दिया। प्राप्त निर्देश के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बिचखाना गांव पहुंच कर संजय पांडे , 45 वर्ष, पित भोगेंद्र पांडे के घर के सामने पहुंचा तो पुलिस वाहन को देखकर एक आदमी भागने लगा। जिसे खदेर कर पुलिस वल के जवानों ने पकर लिया और घर को घेर कर तलाशी ली गई तो कारोबार के लिए रखे गए 300 एम एल का नेपाल निर्मित देशी शराब 150 बोतल, 375 एम एल का विदेशी शराब 4 बोतल यानी की 45 लीटर देशी एवं 1.5 लीटर विदेशी कुल 46.5 लीटर शराब बरामद किया गया। बरामद शराब को पुलिस कब्जे में लेकर पकड़े गए कारोबारी के साथ थाना लेकर आया। जहां आबस्यक पुछताछ के बाद गिरफ्तार शराब कारोबारी के बिरुध्द बिहार मद्दनिषेद एवं बिहार शराब बंदी कानून के संसोधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत मे में भेज दिया गया है। वही थाना अध्यक्ष नेहा निधि ने बताया है कि शराब कारोबारी से लेकर वारंटीयो और अपराधिक या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे किसी भी लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा जो शराब कारोबार में संलिप्त हो या समाज के शांति में खलल पैदा करने के प्रयास करता हो। पूरे थाना क्षेत्र में सशमय पुलिस गस्त बढाई दी गई है। जिस से शांति व्यवस्था वनी रहे।




