पीपरपत्ता में पुल के समीप ई-रिक्शा पलटने से बालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्टर- राजीव रंजन ।

मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत भर्राही थाना क्षेत्र के पीपरपत्ता गांव में शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पीपरपत्ता वार्ड-10 निवासी शंभू प्रसाद यादव के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई। बताया गया कि आयुष किसी रिश्तेदार के साथ ई-रिक्शा पर चदरा लेकर सिंहेश्वर से अपने गांव पिपरपत्ता जा रहे थे। इसी दौरान गोढैला से पिपरपत्ता जाने वाली रोड में पुल के समीप ई-रिक्शा पलट गई। इस हादसे में ई-रिक्शा पर बैठे आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं उनके रिश्तेदार को भी हल्की चोटें आई है। घटना बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा के नीचे से आयुष के शव को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुल के दोनों ओर पर्याप्त मिट्टी नहीं दिया गया है, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है। लोगों ने निर्माण एजेंसी के खिलाफ विरोध जताया और उस पर कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि आयुष दो भाई में छोटा था। वह सातवीं कक्षा में पढ़ता था। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आयुष की मां सदमे में है। भर्राही थानाध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक बालक की मौत हुई है। पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment