कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। चैनपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को बचाने में एक ऑटो पलट गया और इस घटना में ऑटो में सवार बेटे की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार को बचाने मे ऑटो का चालक सोनहन थाना क्षेत्र के भोखरा गांव निवासी श्याम नन्दन राय का 45 वर्षीय बेटा पिंटू राय की मौत हो गयी। वहीं इस घटना में ऑटो चालक की मां इमामी कुंवर भी जख्मी है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों ने अस्पताल में तैनात गार्डों को भला बुरा कहने लगे। इसके बाद इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को हुई तो मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इधर चालक की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




