रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
सीवान -जिले के मैरवा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। मैरवा प्रखंड परिसर से मतदाता जागरूकता को लेकर कैंडिल मार्च और मशाल जुलूस निकाली गयी. इस अभियान में एडीएम उपेन्द्र सिंह, डीडीसी मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता रेयाज अहमद खान, डीएसपी अजीत प्रताप सिंह, बीडीओ धनंजय कुमार, सीओ राहुल कुमार सहित स्वीप के आइकन खुशबू कुमारी ने हिस्सा लिया। निकाली गयी कैंडिल मार्च व मशाल जुलूस में प्रखंड से लेकर नगर के कई प्रधानाध्यापक, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका, जीविका दीदी, विकास मित्र ,आशा कार्यकर्ता सहित स्कूली छात्रों ने मतदाताओ को जागरूक किया. जागरूकता रैली प्रखंड परिसर से मझौली चौक, मेन रोड ,गुठनी मोड़ , बीआरसी परिसर में जाकर लोगो ने कैंडिल रख कर मेरा वोट मेरी ताकत को लेकर शपथ लिया. एडीएम उपेन्द्र सिंह और डीसीसी मुकेश कुमार ने कहा की लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग निर्भीक होकर पहले मतदान कर समृद्ध भारत के निर्माण में सहयोग करे. बीडीओ धनंजय कुमार ने छोड़ो अपना सारा काम चलो करे पहले मतदान के स्लोगन से मतदाताओ को जगरूक किया।




