एसडीओ, एसडीपीओ ने किया मतदान केन्द्रो का निरीक्षण।

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!

सीवान- महाराजगंज में 25 मई को छठे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव में होगा मतदाता निर्भिक होकर मतदान करें इसको लेकर अधिकारी लगातार संवेदनशील मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर रहे हैं। महाराजगंज के एसडीओ अनील कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, बीडीओ डा रवि रंजन ने महाराजगंज प्रखंड के जिगरहंवा,पोखरा पंचायत के विभिन्न संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदाताओं से मिलकर मतदान करने के लिए जागरूक किया। एसडीओ ने मतदाताओं कहा कि आप सब निर्भिक होकर 25 मई को मतदान करें।अगर कोई यदि परेशानी या कठिनाई हो , तो अधिकारियों को सुचित करें। शुक्रवार को अधिकारियों ने बूथ संख्या 46,47,63 मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया ।

Join us on:

Leave a Comment