आग के तांडव से कई मवेशीयों की जलने से मौत तो कई जख्मी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौनी गांव में आग ने मचाई तांडव। जहां मवेशी घर में आग लगने से धू धू कर जली घर। आग लगने से तीन भैंस की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक मवेसी झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस संबंध में पीड़ित गृहस्वामी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि हम सपरिवार आवासीय घर में सो रहे थे। इसी क्रम में वुधवार सुबह करीब तीन बजे मवेसी घर से मवेशियों की चीखें सुनाई देने पर आनन-फानन में हम सभी का आंखें खुली तो बाहर निकल कर देखा तो मवेसी घर से भीषण आग की लपटें उठ रही थी। आग की लपटें इतना भयंकर रूप अख्तियार कर लिया था की किसी ने घर में बंधे मबेसीयो को बचाने का हिम्मत नही कर सकें। आग की लपटें देखकर और चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गया। लेकिन आग की कहर के सामने सब के सब लाचार बने रहे। लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा। इसी बीच अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक देर हो चुका था। देखते ही देखते पशू घर जल कर राख हो गया। घर में बांधे तीन भैंस मजल गया। दो भैंस की मौत और एक भैस गंभीर रूप से झुलसने जिवन मौत से जूझ रही है। इस घटना की जानकारी अंचलाधिकारी एवं थाना पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ रिना कुमारी व थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जांच परताल किया। इधर पंचायत के मुखिया यदुवीर साह, समाजसेवी प्रजापति, जितेन्द्र झा ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।

Join us on:

Leave a Comment