लालू के शासन काल में 118 नरसंहार हुये, रात नहीं दिन में भी लोग निकलने से डरते थे – नीरज कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है , ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अपने विपक्षी दलों के ऊपर जमकर हमला भी किया जा रहा है । मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया । इस जीत के मंत्र के द्वारा उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और बुजुर्गों से अपील की कि वह बताएं कि लालू प्रसाद यादव के राज्य और नीतीश कुमार के राज्य में क्या अंतर है। इसपर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के राज्य में 118 नरसंहारों हुए हैं , वहीं बिहार में उस समय खेत खलियानों की स्थिति बद से बद्तर थी और पूरे खेत खलिहानों में आगों के हवाले था ।‌ दिन में भी लोग घर से निकलने में भयभीत रहते थे ।‌ रात के अंधेरे में निकलना असंभव था । यही मूल टिप्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अपने कार्यकर्ताओं को दिया।

बाईट:–नीरज कुमार जेडीयू मुख्य प्रवक्ता

Join us on:

Leave a Comment