रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमुई दौरा से पहले की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी हवाई मार्ग से जमुई पहुंचे. जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा स्थल का जायजा लिया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने हेलीपैड, मंच, दर्शक दीर्घा व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही वहां मौजूद संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
वही निरीक्षण के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करीब 15 मिनट तक उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह समेत एनडीए के कई कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री आगमन की तैयारी पर विचार विमर्श किए. इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा की शुरुआत के लिए जमुई की पावन धरती को चुना है. चुनावी कार्य के बाद जमुई की धरती पर यह पहली सभा होने जा रही है.
वही उप मुख्यमंत्री ने दांवा किया कि जमुई लोकसभा के मतदाता सहित पूरे बिहार के मतदाता का स्वागत करेंगे और आगाज करेंगे की 40 की 40 सीट बिहार से जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करेंगे. आगे उन्होंने कहा कि 2014 में भी चिराग पासवान यहां से सांसद बने और 282 सांसद भाजपा और एनडीए 300 पार था और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहीं से चुनावी सभा को शुरूआत किया और 300 पार किए.
बाईट- 01 सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री बिहार




