राजधानी में पेट्रोल पंप संचालक से 34 लाख की लूट!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना में बेखौफ लुटेरों ने तांडव मचाया है और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए 34 लाख रुपये लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप से पैसा बैंक में जमा कराने जा रहे थे और पेट्रोल पंप संचालक से 34 लाख रुपये की लूट हुई है। लूट की ये बड़ी घटना पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के साधनापुरी गैस गोदाम के पास हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी , डीएसपी समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर है पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बाइट :- सुशील कुमार , डीएसपी सचिवालय , पटना।

Join us on:

Leave a Comment