रिपोर्ट – निभाष मोदी
भागलपुर में अजय मंडल और अजीत शर्मा में जुबानी जंग, राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर
आज भागलपुर में राजनीतिक सरगर्मी सातवें आसमान पर थी आज एनडीए की ओर से जदयू के अजय मंडल ने पर्चा दाखिल किया जिसमें हजारों की संख्या में एनडीए के समर्थक मौजूद थे साथ ही अजय मंडल के समर्थन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय सिंह के साथ लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी भागलपुर पहुंचे ,अजय मंडल ने कहा नरेंद्र मोदी 400 के पार की बात कर रहे हैं और जनता यहां 450 के पार की बात कर रही है साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी बचे और रुके हुए काम थे सबों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा हवाई सेवा भी जल्द बहाल की जाएगी वही महागठबंधन से भागलपुर से कांग्रेस नेता अजीत शर्मा को टिकट दिया गया है उन्होंने कहा अजय मंडल से मेरी कोई लड़ाई ही नहीं है मैं भारी बहुमत से जीतूंगा अजय मंडल को मैं नहीं पार्टी नहीं जनता जवाब देगी यानी दोनों में जुबानी जंग शुरू हो गई है अब देखने वाली बात यह होगी कि महागठबंधन के कांग्रेस नेता अजीत शर्मा अजय मंडल को पटकनी देते हैं या फिर एनडीए की ओर से जदयू नेता अजय मंडल अजीत शर्मा पर भारी पड़ते हैं. ……




