मैट्रिक में फर्स्ट आने के बावजूद कम अंक से असंतुष्ट छात्र ने फाँसी लगाकर दी जान

SHARE:

रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

:सिलाव थाना क्षेत्र के सुरुमपुर गांव में मैट्रिक परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन के बावजूद भी अंक से असंतुष्ट छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक सुरुमपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह के 15 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार है। परिजन ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में कम अंक आने के कारण दोपहर से साहिल असंतुष्ट था। रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया। लेकिन किसी प्रकार की प्रतिक्रिया अंदर से नहीं मिली। खिड़की से झांक कर जब देखा गया तो किशोर पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर किशोर को फंदे से नीचे उतरा । तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है। परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

बाइट।परिजन
बाइट।चौकीदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment