रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा
बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा परिणाम रविवार दोपहर घोषित हो गए हैं। जिसमे लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव की बेटी अनामिका कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा के टॉप 10 में 483 अंक पाकर छठ रैंक हासिल किया। अनामिका कुमारी ने अपने गांव के ही स्कूल प्रखंड के ही हाई स्कूल की छात्रा है और उसे 500 में 483 अंक प्राप्त हुआ है। रेखा कुमारी के माता-पिता सहित पूरा घर परिवार के सदस्य अपनी बेटी की सफलता पर काफी खुशी दिखें है। अनामिका कुमारी एक साधारण परिवार से आती है जिसके पिता दीपक कुमार रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं।दो बहन एक भाई में अनामिका कुमारी सबसे बड़ी बहन है।अनामिका कुमारी के पिता दीपक कुमार ने बताया कि मेरी बेटी ने घर से ही पढ़ाई की और साथ ही विद्यालय जाती थी। ऑनलाइन क्लासेस भी लेती थी जिससे वह अच्छे नंबरों से पास होकर जिले में घर और परिवार का नाम रोशन किया है। वही ग्रामीणों ने बताया कि अनामिका बचपन से ही पढ़ने-लिखने में मेधावी रही है। जब रिजल्ट आया तो उसे खुद ही यकीन नहीं हुआ कि वह लखीसराय का टॉपर बनी है। साथ ही, उसके जिला टॉपर होने की खबर पर कोई यकीन करने को तैयार नहीं हुआ। लेकिन जब नेट खोल कर देखा तो उसे यकीन हो गया। फिर तो लोग उसे बधाइयांं देने पहुंचने लगे। अनामिका कुमारी ने बताया कि उसे उम्मीद तो थी परन्तु kएसी नहीं थी कि वह टॉप करेगी। बेहतर रिजल्ट की उम्मीद थी लेकिन टॉप 10 मे जगह की उम्मीद नहीं थी। आगे उसका इरादा सिविल सर्विश में जाने का है।




