मच्छर मारने के लिये जलाई अगरबत्ती से लगी आग में झूलसकर दिव्यांग महिला की मौत!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

अगरबत्ती जलाई थी मच्छर मारने को लेकर लेकिन खुद जलकर भस्म हो गए विकलांग वृद्ध महिला ।यह मामला जहानाबाद जिले के सुदूर गांव में घटी ।जहां मच्छर मारने वाले अगरबत्ती से धुधु कर पूरा घर जल गया इस घर में सोई विकलांग वृद्ध महिला जलकर भस्म हो गई। जहानाबाद सदर प्रखंड क्षेत्र के बुलाकी बिगहा गांव में देर रात उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से एक झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई। इस आगलगी कि घटना में एक दिव्यांग वृद्ध की जलकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि रात सभी लोग खाना खा कर सोने चले गए तभी घर के एक कमरे में जल रही मच्छर भगाने की अगरबत्ती से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया। घर से ऊंची ऊंची आग की लपट को देखते हुए घर के लोगों ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया लेकिन इस आग लगी में घर में सोए दिव्यांग वृद्ध जो घर के बाहर नही निकल पाए उनकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक दशरथ पासवान जहां सो रहे थे वहां पर पुआल का भी ढेर पड़ा था, इस से अंदेशा होता है कि मच्छर भगाने वाली बत्ती से पुआल में आग लग गई जिसने धीरे धीरे पुरे फूंस के घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल महिला के मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सनाता पसर गया है।

Join us on:

Leave a Comment