नगर पंचायत से नगर परिषद बनने के प्रथम वर्ष पर जम कर उड़ा गुलाल!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मेरे झोपड़ी में राम आएंगे गानों के साथ होली मिलन समारोह की हुई शुरुआत

नगर परिषद कार्यालय मे वार्ड पार्षदों एवं कर्मचारी एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के रंग में रंगा

ऐंकर– मधुबनी जिले के झंझारपुर नगर परिषद कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित कर होली के रंग में सभी वार्ड पार्षद कर्मचारी रंगें। होली मिलन समारोह का नेतृत्व राजीव कुमार शर्मा कर रहे थे। इस मौके पर होली का गीतों का आनंद लेते हुए लोगों ने जमकर नाचें। दिन के 1 बजे प्रारंभ हुआ समारोह तकरीबन दो घंटे से अधिक समय तक चला। इस दौरान नाच गान के साथ खाना पानी के आयोजन में सैकड़ो की संख्या में लोगो ने सम्मिलित हुए। इस मौके पर नगर परिषद कर्मी, वार्ड पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को होली पर्व को लेकर अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। वही सबों ने होली के अवसर पर रंग अबीर गुलाल उड़ाकर कर होली का आनंद उठाया। सभी वार्ड पार्षदों ने एक दूसरे के गले मिले और होली के मधुर गीतो एवं डंम्फा व ढोलक के थाप पर सभी एक साथ घंटों झूमते रहे। वही सबों ने नगरवासियों को होली का मुबारकबाद दिया। मौके पर मौजूद बबलू शर्मा उर्फ राजीव कुमार शर्मा ने सभी लोगो से अपील किया की मिलजुल कर होली मनाए। खासकर नगर वासियों से अपील किया की सहार्द पूर्ण माहौल में और आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व मनाएं। आगे उन्होंने नगर वासियों के लिए इस मौके पर मंगल कामना किया। मौके पर मौजूद राजीव कुमार शर्मा उर्फ बबलू शर्मा, सुजीत कुमार झा, जगदीश पासवान, रौशन कुमार झा, राजकुमार मंडल, राघवेंद्र सिंह व अन्य वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद कर्मी मौजूद थे।

बाइट– राजीव कुमार शर्मा

Join us on:

Leave a Comment