तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचला,युवक की घटनास्थल पर ही मौत

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है। बेलगाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया जिससे युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। दरअसल बेगूसराय में देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देरशाम नगर क्षेत्र के एनएच-31 के ट्रैफिक चौक की है । मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव निवासी पवन पाठक के 22 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ऋषि कुमार एक प्राइवेट इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के यहां इंटरनेट कनेक्शन लगाने और सर्वेयर का काम करता था। शुक्रवार की देरशाम वह मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर से इंटरनेट लगाकर मोटर साइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान वह नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक के समीप एनएच 31 पर चढ़ाने के दौरान मोटर साईकिल फिसल कर वह एन एच 31 पर गिर गया तभी पीछे से आ रहे सीमेंट लोडेड ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए एनएच-31 जाम हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े तो ट्रक ड्राइवर और खलासी ट्रक छोड़ कर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बाइट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें