रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैबीं रही टोल से हथियार के साथ तीन अपराधी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करतें हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को लेकर जिला पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर विशेष अभियान के तहत छापेमारी करने के दौरान लखनौर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मैंबीं रही टोल में कुछ अपराधी हथियार दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहें हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी करने मैंबी रही टोल पहूंच कर वसीर अंसारी के घर पहुंच कर वसीर को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसके के कमर से एक पिस्टल और एक मोबाइल बरामद हुई । वहीं उनके के पूत्र नशीम अख्तर के पास से एक मोबाइल और जेब से दस हजार रूपया बरामद हुआ। पूछताछ करने पर नशीम ने बताया कि बैलोंचा के राहुल यादव का यह पिस्टल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंलोंचा राहुल यादव के घर पहुंचकर उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया। तीनों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए बरामद पिस्टल, मोबाइल, नगद राशि की जब्ती सूची बना कर तीनों आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है। तीनों आरोपीयों का अपराधीक इतिहास खंगालने पर पुलिस को इनके पुराने अपराधी इतिहास होने की जानकारी प्राप्त हुई है। ये लोग पूर्व में भी अपराघ किया करते थें। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत मे भेजने की तैयारी किया जा रहा है।




