बिहार दिवस के मौके पर जिला प्रशासन ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बिहार दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के कंकौल स्थित प्रेक्षा गृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी मनीष समेत अधिकारियों ने दीप जलाकर किया। इस दौरान बेगूसराय के स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने जहां गीत गाकर उपस्थित लोगों का मनमोहा वहीं स्थानीय कलाकारों ने गानों पर डांस कर बिहार दिवस उत्सव को मनाया है।

डीएम रोशन कुशवाहा ने बिहार दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का इतिहास और वर्तमान दोनों गौरवशाली है। सभी लोग मिलकर बिहार के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। बिहार में कई महापुरुष हुए जो बिहार को आगे ले जाने का काम किया है हम सब भी उनके बताएं रास्ते पर चलकर बिहार को आगे बढ़ने का काम हमेशा करते रहेंगे। हालांकि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है इस वजह से बिहार दिवस के आयोजन के स्वरूप को छोटा किया गया है इसके बावजूद लोगों में बिहार दिवस को लेकर उत्साह है। डीएम ने सभी बेगूसराय वासियों को बिहार दिवस की शुभकामना दी है। बिहार दिवस को लेकर दिन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसमें रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था और देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां स्थानीय कलाकारों के द्वारा गीत संगीत पेश किया जा रहा है।

बाइट- रोशन कुशवाहा डीएम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें