पैट 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई से!

SHARE:

धीरज शर्मा

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने पीएचडी इंट्रेंस टेस्ट (पैट) 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि घोषित कर दी है।
टीएमबीयू के पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि डीन एकेडमिक्स प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने कुलपति के आदेश पर पैट-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने कि तिथि जारी कर दिया है।
पैट परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक छात्र 26 जुलाई से 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान विश्वविद्यालय का पोर्टल खुला रहेगा।
जबकि 17-18 अगस्त तक छात्रों को फॉर्म एडिट करने का मौका दिया जाएगा। पैट 2021 की परीक्षा के लिए पीजी सेमेस्टर चार, सत्र 2017-2019 के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं।
हालांकि पैट की परीक्षा का संचालन राज्य सरकार द्वारा जारी होने वाले कोविड गाइडलाइंस के आदेश आने के बाद ही आयोजित की जा सकेगी।

Join us on:

Leave a Comment