फिल्म बनाने का झांसा देकर भारी भरकम रकम एठने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

फिल्म बनाने का झांसा देकर भारी भरकम रकम एठने वाले को जहानाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है जहानाबाद पुलिस ने अरेस्ट किया है फिलहाल पुलिस उसे पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया
लालटेन” फिल्म बनाने को लेकर डायरेक्टर ने प्रोड्यूसर को चुना लगाया था । भारी भरकम रकम वसूलने के बाद फरार हो गया था। शिक़ायत के बाद जहानाबाद पुलिस ने मुंबई से उसे धर दबोचा है।
पूरा मामला कड़ौना थाना का है। जहां 2020 को थाना क्षेत्र के हरपुरा के रहने वाले एक युवा प्रोड्यूसर ने सीतामढ़ी के कुंडल छपरा निवासी और मुंबई में रहकर फिल्म डायरेक्शन का काम करने वाले धीरेन्द्र उर्फ धीरू यादव के खिलाफ लालटेन नाम की
फिल्म बनाने के नाम पर चालीस लाख रुपया ठग लेने का एक मामला दर्ज कराया था। इस मामले की गहराई से छान बीन के बाद पुलिस ने कई जगह।पर दबिश दी अंततः झांसे बाज फिल्म डायरेक्टर को मुंबई से गिरफतार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि धीरू यादव मुंबई में रहकर फिल्म निर्माण का कार्य किया करता था। उसने कड़ौना के रहने वाले पप्पू यादव से संपर्क साध कर “लालटेन” नाम की फिल्म बनाने की बात कही और फिल्म से संबंधित कहानी सुनाई। डायरेक्टर धीरू यादव ने पप्पू यादव से इस कहानी का प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर बनने की बात कह कर कई टर्म में तकरीबन 40 लाख रुपए ले लिए और फिल्म का निर्माण भी कर दिया। फिल्म बन जाने के बाद धीरू यादव स्वयं उस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने लगा जबकि प्रोड्यूसर पप्पू यादव पूरी फिल्म बन जाने का इंतजार ही करता रह गया। जब काफी दिनों के बाद उसे ठगे जाने अंदेशा हुआ तो उसने कड़ौना थाना में फिल्म निर्देशक और सीतामढ़ी जिला के रहने वाले धीरू यादव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांचोपरांत धीरू यादव को दोषी पाते हुए मुंबई से गिरफतार कर जहानाबाद कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि वर्ष 2020 में कड़ौना थाना में दर्ज मामले के आधार पर धीरू यादव की गिरफ्तारी हुई है। उसके गिरफ्तारी मुंबई से हुई है पुलिस पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment