रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार एनडीए में लोकसभा चुनाव को लेकर 40 सीटों का बंटवारा हो चुका है । तो दुसरी तरफ इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है । इंडिया गठबंधन में बिना मीटिंग किए राजद की तरफ से 40 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतार दिया है जिसमें सबसे खास औरंगाबाद की सीट है । पिछले बार औरंगाबाद से लोकसभा की सीट पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने कैंडिडेट दिए थे और 2014 में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी दिए थे । मगर इस बार राजद ने अपने प्रत्याशी अभय कुशवाह को उतारा है । जिसके बाद दिल्ली से पटना पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सीधा पटना एयरपोर्ट से 10 सर्कुलर रोड स्थित तरावड़ी आवास लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे । जब हमने अखिलेश प्रसाद सिंह से यह जानने की कोशिश की की आखिर ऐसा कैसे हुआ कि पिछली बार औरंगाबाद से आपका कैंडिडेट था और इस बार बिना बात किया राजद ने औरंगाबाद से अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं तो इस पर उन्होंने कुछ भी नहीं बोला । साथ हीं उन्होंने कहा कि हम लोग इंडिया गठबंधन के घटक दल हैं और हमारा मिलना जुलना आगे भी जारी रहेगा । हमने कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं बुलाई है जो आपके सारे बातों का हम जवाब देंगे ।
बाइट : अखिलेश प्रसाद सिंह राज्यसभा सांसद सह बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष




