मोबाइल छीना तो घर से भाग गई लड़की, सरपंच चाचा परेशान!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

प्यार मोहब्बत में लापता लड़की का दस दिन बाद भी नहीं मिला रहा सुराग, सरपंच चाचा परेशान

– मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरसौलिया से एक युवती सिर्फ इसलिए घर से भाग गई क्युकी उसका मोबाइल छीन लिया गया, चाचा भतीजी के सकुशल घर वापस आने के उम्मीद में टकटकी लगाए हुए राह निहारता हुआ दिखाई दे रहा है। आखिर चाचा  परेशान हो भी तो क्यों ना, अपने भाई और भाभी के निधन के बाद उनके तीनों पुत्री को पिता की कमी महसूस नहीं होने दीया। अपने तीनों भतीजी का लालन पालन, शिक्षा और दो की शादी करा चूके चाचा ने सब से छोटी भतीजी  की शादी को लेकर काफी अरमानों के साथ तैयारी जो कर रहे थे। लेकिन घर में मिल रहे लार प्यार का असर युवती पर बूरा परा और युवती रास्ते से बहक गई। उस का संगत गलत लड़कों के साथ हो गया। जब इस बात की जानकारी होने पर चाचा द्वारा अपनी 19 वर्षीय भतीजी को लड़कों के साथ मोबाइल से बातचीत करने पर डांट पिलाया गया। तो मौके का फायदा उठाकर युवती घर से भाग निकली। इस बात से परेशान चाचा बदनामी के डर से दुबले हो रहे है। लेकिन इनके विरुद्ध गांव के ही कुछ लोग घटना को तोड़ मोर कर दिखाने को लेकर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 7 मार्च को चाचा अपनी भतीजी पूजा (काल्पनिक नाम )को मोबाइल से लड़कों से छुपा कर बात करने को लेकर डांट-डपट किया, तो पूजा रोने धोने लगी इस बात की जानकारी होने पर आस परोस के लोग पहुंचे और लड़की को समझाने का हर संभव प्रयास किया। वही इस संबंध में जब चाचा से पूछा गया तो उन्होंने बताया की पूजा कुमारी आए दिन मोबाइल से छुप कर लड़कों से बात किया करती थी। जब उससे मोबाइल ले लिया गया तो परोसी का मोबाइल घर से चोरी कर बातचीत करने के बाद मोबाइल  घर के पास छोर कर चुपके से निकल ली। 

Join us on:

Leave a Comment