झपकी मारते कृपा निधान, पानी पानी होता सुशासन!

SHARE:

निभाष मोदी

“फलक को जिद है जहां बिजलियां गिराने की, हमको जिद है वहीं आशियां बनाने की”…. यह जिद है भागलपुर के दक्षिणी खंड के कई मोहल्लों के हजारों लोगों को जलजमाव से निजात दिलाने और मूलभूत सुविधा प्रदान करने को लेकर, जिद है आजादी के बाद से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाने और चुनाव के समय वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल होने से बचाने को लेकर, जिद है जलजमाव होने के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों की तस्वीर लगातार दिखाकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के रहनुमाओं को भागलपुर स्मार्ट सिटी के बदनुमे धब्बे यानि मिरजानहाट, कमल नगर सहित कई मोहल्लों के लोगों को जलजमाव के कारण होने वाली परेशानियों से लगातार रूबरू कराने की, जिससे इनके कान पर जु रेंगे और लोगों का भला हो सके , दरअसल ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं होने से मिरजान हॉट ,सिकंदरपुर, कमल नगर सहित दर्जनों मोहल्लों में हल्की बारिश के बाद ही पानी और गंदगी से पूरा इलाका लबालब हो जाता है, और सड़क से लेकर घरों तक पानी फैल जाता है , और पूरा इलाका स्विमिंग पूल में तब्दील हो जाता है, जिससे लोगों को आवाजाही करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन बरसात के दिनों में यहां के बाशिंदों कि यही नियति बन कर रह गई है, लोगों को इंतजार है किसी फरिश्ते का, जो इनको इस मुसीबत से छुटकारा दिला सके, क्योंकि नकारे जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की उदासीनता से जनता त्रस्त है…

Join us on:

Leave a Comment