न्यायालय से लगातार फरार चल रहे दो वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — मुकेश कुमार

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाने की पुलिस ने पूर्व मामले में लगातार न्यायालय से फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार वारंटी की पहचान स्थानीय बासोपट्टी थाना क्षेत्र के घोड़बंकी गांव के चरित्तर मंडल का पुत्र राम उदगार मंडल वही ठकाई मंडल के पुत्र रंजीत मंडल के रूप में किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि दोनों गिरफ्तार आरोपी पूर्व के मामले में न्यायालय से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार पुलिस प्रयास कर रही थी। वही गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए और न्यायालय से प्राप्त अधिपपत्र के आधार पर दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment