Prevention control & Managment of Snake bite पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

सभागार कक्ष जिला स्वास्थ समिति जहानाबाद में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, संस्थान से एक चिकित्सा पदाधिकारी एवं सुपरीटेंडेंट का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में Prevention control & Managment of Snake bite के बारे में बताया बताया गया। इस कार्यक्रम के तहत सांप काटने से पीड़ित मरीजों को प्रबंधन एवं उपचार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। ASVS दवा का प्रयोग आदि के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सर्प दंश से होने वाली मृत्यु को कम करना है। ज्यादातर मृत्यु लोगों द्वारा झाड़ फूंक पर विश्वास करना तथा समय प्रबंधन सही से नहीं हो पाना मुख्य कारण है। इस संबंध में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को यह भी अनुरोध किया गया कि आशा ANM की बैठक में सांप काटने के प्राथमिक प्रबंधन पर भी जानकारी दिया जाए। ताकि उनके द्वारा क्षेत्र में लोगों को उपचार एवं बचाव के बारे में अवगत कराएंगे। अपने संस्थान के सभी चिकित्सा पदाधिकारी को भी इस सर्प दंश प्रबंधन के बारे में उन्मुखीकरण करेंगे। सिविल सर्जन जहानाबाद के निर्देश अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक के रूप में डॉ० विवेक नंदन, सदर अस्पताल जहानाबाद द्वारा दिया गया साथ ही साथ जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, जिला डाटा प्रबंधक एवं डी ई ओ (IDSP) द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया गया।*

Join us on:

Leave a Comment