पति-पत्नी बनकर करते थे शराब की तस्करी युवक समेत महिला गिरफ्तार, 50 कार्टून शराब बरामद!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। एक तरफ बिहार में शराब बंदी है। तो वहीं दूसरी तरफ शराब पीने वालों की कमी नहीं है। इसे देखते हुए शराब तस्कर तरह तरह के हथकंडे का इस्तेमाल कर अपने धंधे को रूप देते है। अब तो शराब तस्करी में महिला भी शामिल होकर बाहर से शराब लाकर सप्लाई कर रही है। इसका खुलासा कैमूर जिले के उत्पाद पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई के दौरान हुआ है। उत्पाद पुलिस ने कैमूर जिले में पति-पत्नी बनकर शराब की तस्करी कर रहे युवक समेत एक महिला को 50 कार्टून शराब के साथ पकड़ा गया इस दौरान पुलिस ने उन लोगों के पास रहे कार को भी जप्त किया गया। कार से शराब बरामद होते ही कैमूर उत्पाद विभाग के होश उड़ गए हैं। पकड़े गए शराब तस्करों में मोहम्मद फिरोज और महिला रीमा सिंह शामिल है। वहां से शराब बरामद होने के बाद दोनों लोगों को पुलिस द्वारा पकड़ कर थाना ले जाया गया थाने में दोनों के खिलाफ पुलिस ने शराब मामले में कागजी कार्रवाई की गई कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुड़ गई। इसकी जानकारी उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने दी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें