रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
वैशाली जिला वैशाली थाना क्षेत्र के फुलाढ गांव मे विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन पुलिस ने किया गया। वैशाली एस पी हरीकिशोर राय को गुप्त सूचना मिली की फुलाढ गांव मे शराब का टेट्रा पैक का निर्माण कराया जा रहा है। जिस पर वैशाली एस पी के निर्देश पर थानाध्यक्ष चन्द्रगुप्त कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच छापेमारी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी मे पहुंच वहां का दृश्य देख दंग हो गए। फुलाढ गांव निवासी रामेश्वर पासवान के बंद घर मे सात युवक शराब पैकिंग कार्य मे लगे थे। सभी युवक मोबाइल मे गाना बजाते हुए तेजी से पैकिंग कार्य कर रहा था। यह कार्य पिछले दो दिन पहले ही शुरू किया गया था शराब बनाने मे लगने वाला स्प्रीट, एसेंस, अंग्रेजी शराब का टेट्रा पैक एवं अन्य समान सारण, पटना सहित आस पास के जिले से नाव के माध्यम से गंडक नदी के रास्ते यहां लाया जा रहा था। फुलाढ गांव भी गंडक नदी के किनारे बसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर बडी मात्रा मे खाली टेट्रा पैकेट जिस पर ब्रांडेड शराब मैक डवेल नंबर वन लक्जरी लिखा हुआ है।भरा हुआ शराब 567 पैकेट, 90 लिटर स्प्रीट, शराब पैक करने वाली मशीन के अलावे ड्राम आदि बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर से शराब पैक कर रहे सिमरा गांव निवासी प्रभु भगत के पुत्र लक्ष्मीकांत, चकअलहलाद गांव निवासी उमेश राय का पुत्र विकास कुमार, फुलाढ गांव निवासी जंगबहादुर पासवान का पुत्र श्रवण कुमार, गरीबन राय का पुत्र सचिन कुमार, बीरेन्द्र कुमार का पुत्र सिद्धार्थ कुमार , दियारी पासवान का पुत्र रामईश्वर पासवान एवं रामईश्वर पासवान का पुत्र रविरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब निर्माण कार्य मे एक बड़ा सिंडीकेट कार्य कर रहा है जो दियारा क्षेत्र के अलग अलग जगह पर देशी एवं विदेशी शराब का निर्माण कर क्षेत्र मे सप्लाई कर रहा है। सभी का पहचान कर मामले मे कारवाई की जाएगी। ईस फैक्ट्री के संचालन मे जांच के बाद और कई नाम खुलासे होने की संभावना थानाध्यक्ष ने कहा है।




