राष्ट्रीय पोषण मेला के तहत कार्यक्रम का डीएम रजनी कान्त ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

– लखीसराय समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम के तहत पोषण मेला का आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन डीएम रजनी कान्त ने किया। इस दौरान कुपोषण दूर भगाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही लाभुकों के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली गई। पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) द्वारा पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पोषण मेला में अलग अलग विभिन्न प्रकार के अनाजो का स्टॉल लगाकर पोषण के महता और इसके फायदे के बारे में बताया गया। सीडीपीओ ममता ने बताया कि पोषण पखवाड़े में पोषण संबंधित गतिविधियों में पुरुषों को शामिल करने पर जोर दिया गया है। महिलाओं के साथ पुरुषों की भागीदारी से पोषण में सुधार संभव है। आहार में विविधता से बेहतर पोषण मिलता है। यदि पुरुष इसके प्रति गंभीर हो जाएं तब उनके परिवारों से कुपोषण का आसानी से सफाया हो सकेगा ।

बाइट-ममता, सीडीपीओ, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें