अवैध नर्सिंग होम जांच की भनक लगते ही अधिकांश संचालक दुकान बंद कर फरार

SHARE:

रिपोर्ट- अजय शर्मा


—-जांच के नाम पर खानापूर्ति करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

-बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चार नर्सिंग होम एवं एक निजी क्लीनिक का जांच किया गया। विभागीय स्तर से किए गए उक्त कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित संस्थानों के संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है। जांच में एक अवैध नर्सिंग होम में तीन मरीज क्रिटिकल कंडीशन में मिली। जिसमें एक महिला मरीज को मानक विहीन ऑपरेशन थियेटर में पाया गया।
गठित जांच दल में शामिल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आनंद कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक हीरामन चौधरी, फार्मासिस्ट अभय कुमार एवं एसआई मोहम्मद फारूक द्वारा जांच के दौरान प्रखंड मुख्यालय के बांसी चौक स्थित संजीवनी हॉस्पिटल, कठार मोड़ के आर एस हॉस्पिटल, देवीपुर बाजार में सुनीता हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर, सेमरहवां स्तिथ अंश फार्मा, कठहां में स्वीटी हॉस्पिटल का जांच किया गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि प्रखंड के पांच नर्सिंग होम का जांच किया गया है। जांच में कठार मोड़ के आर एस हॉस्पिटल में क्रिटिकल मरीज को ऑपरेशन किया गया था। मानक विहीन ऑपरेशन थिएटर में मरीज को ऑपरेशन के लिए रखा गया था। अवैध नर्सिंग होम संचालकों को सोमवार तक अल्टीमेटम देते हुए नोटिस दिया गया है कि रजिस्ट्रेशन के कागजात जमा करें।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें