रिपोर्ट- अमित कुमार
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के मुख्य प्रवक्ता चंदन सिंह ने दावा किया है कि एनडीए में सीट बंटवारे पर मुहर लग चुकी है. आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विदेश दौरे से लौटने बाद 14 मार्च तक सीट बंटवारे का ऐलान हो सकता है. चंदन सिंह ने यह दावा भी किया है कि अपनी अनावश्यक डिमांड को पूरी न होते देख बेचैन चिराग पासवान एनडीए में सीट बंटवारे के ऐलान के बाद ही अपनी पार्टी का आरजेडी में विलय कर सकते हैं.




