अमित शाह और सम्राट चौधरी ने ने सही कहा, नये क़ानून में अब माफिया की खैर नहीं – संजय जायसवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

-शनिवार को पटना के पाली में गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से भू माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जो माफिया गलत करेगा उसे उल्टा लटका कर सीधा कर दिया जाएगा । उनके इस बयान पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि जो बिहार मे जो नया कानून् बना है उससे बालू माफिया और शराब माफिया पर लगाम लगेगी और जरूरत थी ऐसे कानून् की । वही लालू के करीबी सुभाष यादव की गिरफ्तारी पर कहा जो गलत करेंगे वो जेल ही जाएगे । जो बिहार मे एक परिवार के द्वारा गरीबो से लूट कर कमाई की गयी है और जिनके दो नंबर पैसे की कमाई को एक नंबर करने के साथ साथ बालू के खनन से अवैध कमाई कर रहे थे सुभाष यादव तो वो फसेंगे ही । सीट शेयरिंग पर सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए में कोई विवाद नही है पांच दल है थोड़ा समय लगता है सब जल्द हो जायेगा । चिराग पासवान की नाराजगी पर कहा कोई नाराजगी नही है । एनडीए मे सब आल इज वेल है । काँग्रेस नेता प्रतिमा दास के अखिलेश सिंह पर सवाल खड़े करने पर संजय जायसवाल ने कहा कि पूरे देश मे कांग्रेस के यही हालत है तमाम नेता छोड़ कर जा रहे है । कांग्रेस इतिहास की बात करती है खुद इतिहास बन जाएगी । वही कांग्रेस मे और टूट के सवाल पर कहा सभी लोग कांग्रेस को समझ चुके है इसलिए भाग रहे है । और राहुल गांधी जवाब देने से बचने के लिए पैदल यात्रा कर रहे है।

बाईट:—संजय जैसवाल, सांसद भाजपा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें