महाशिवरात्रि पर लखीसराय और बड़हिया के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

बड़हिया
हिन्दुओं की आस्था का पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को बड़हिया नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।मंदिरों में सुबह की आरती की गई और इसके बाद शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया।शिवभक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे।मां बाला त्रिपुर सुन्दरी जगदम्बा मंदिर के भक्त श्रीधर सेवाश्रम में निर्मित त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का मेला लगा रहा।हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरूष जलाभिषेक करने पहुंचे।नगर के दूधनाथ मंदिर,श्यामकिशोरी बाबू ठाकुरवाड़ी,नीलकंठ महादेव मंदिर,बटेश्वर महादेव मंदिर,प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बहादुरपुर ग्राम अवस्थित अतिप्राचीन पंचवदन मंदिर, जैतपुर, गंगासराय, खुटहा, दरियापुर, लक्ष्मीपुर, प्रतापपुर, डुमरी, जखौर, निजाय, सदायबीघा सहित विभिन्न गांवों के शिवमंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लाईन लगी रही।बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाईन में लगकर जल चढ़ाया और परिवार की खुशहाली के लिए भगवान शिव से मन्नतें मांगी।ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।महा शिवरात्रि के अवसर पर बड़हिया नगर व प्रखंड क्षेत्र में परंपरागत रूप से भगवान शिव की बारात निकाली गई। इस दौरान कई स्थानों पर बारात का स्वागत किया गया। बारात में भोले बाबा के भक्तों ने खूब डांस किया।

बड़हिया के विद्वान पंडित विनय कुमार झा ने बताया कि महाशिवरात्रि के त्योहार दिन भगवान शिव का उपवास रखना काफी फलदायी माना जाता है।शिवरात्रि के दिन भगवान भोले अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। शिव विवाह को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है।रात्रि में शंकर पार्वती विवाह को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थी।कुल मिलाकर बड़हिया नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम से मनाया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें