रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र स्थित सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का भीड़ देखा गया। चार दिनों तक चलने बाला महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालयों में ये भीड़ देखा गया। मिथिला के प्रसिद्ध शिवालयों में से एक बिंदेश्वर स्थान का अपना अलग पहचान है। महाशिवरात्रि के दिन यहां पटना हाईकोर्ट के दो दो जज भी बाबा के पूजा करने को लेकर आए। पूरे विधि विधान एवं मंत्रोंं उच्चारण के साथ लगभग आधे घंटे पंडित एवं प्रशासन की देखरेख में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाई कोर्ट के जस्टिस चंद्रशेखर झा एवं जस्टिस अरुण कुमार झा अपने पत्नी व परिवार के लोगों साथ लगभग आधे घंटे तक मंदिर परिसर में पूजा पाठ करने के बाद बायपास रोड से पटना चले गए।वही शांतिनाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों का जनसैलाव दिखाई दिया।
महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह से ही शिवालयों में देर रात तक भक्त गंगाजल लेकर, कमला नदी व अन्य जगहो की पवित्र जल कांवर से लेकर शिव मंदिर पहुंचते रहे। सुबह के तीन चार बजे से ही बोल बम, हर हर महादेव के नारो से शिवालय गूंजता रहा। बिदेश्वर स्थान महादेव मंदिर सहीत विभिन्न मंदिरों का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था। इसके साथ ही धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर बेलारही से कलश यात्रा निकाली गई। तो शांतिनाथ महादेव मंदिर, गौरी शंकर धाम, भैरव स्थान महादेव मंदिर, पंचायत महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों से महाशिवरात्रि पर कलश व झांकी निकाली गई और इसी के साथ चार दिवसीय शिव महोत्सव शुरू हुआ।




