कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):
कैमूर। दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अकोढी मेला में संदेहास्पद स्थिति में एक नवविवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया है।जिस मामले में मृतका के पिता द्वारा पति, सास और ससुर के उपर हत्या के मामले मे प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दुर्गावती थाने में आवेदन दिया गया। पुलिस आवेदन लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई । इस संबंध मे मृतका के पिता चांद थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी राजेंद्र सिंह द्वारा दुर्गावती थाने में आवेदन दिया गया है कि अपनी पुत्री सोनी कुमारी उम्र 21 वर्ष की शादी दुर्गावती थाना क्षेत्र के अकोढी मेला गांव के हरिचरन सिंह के पुत्र विकेश कुमार के साथ 24 फरवरी 2023 को धूमधाम से किये थे। शादी के बाद लड़का पक्ष के द्वारा और दहेज का मांग किया जा रहा था। इसी बीच 8 मार्च को फोन पर सूचना मिली की आपकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर जब मैं पहुंच कर देखा तो पाया कि उसकी गर्दन दबाकर हत्या की गई है उसके गर्दन पर निशान दिखाई दे रहा था इसके बाद मैंने इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। उन्होंने आवेदन में पति विकेश कुमार, ससुर हरिचरण सिंह एवं सास भागमनी देवी को हत्या का आरोपी बताया है, जिस मामले मे पुलिस ने ससुर हरिचरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस और आरोपीयों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।




