पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने कहा पटना की महारैली से घबराई हुई है भाजपा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के वरिष्टम साथी शोएब अंसारी की अध्यक्षता में उत्सव गार्डन गंगा सागर पोखर,मधुबनी में आयोजित हुई।बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ,पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा ने कहा देश के ऊपर संवैधानिक एवं सांप्रदायिक खतरा विराट रूप ले चुका है । केंद्र की सत्ता पर बैठे बीजेपी आर एस एस के लोग पूंजीवादी ताकतों को मज़बूत करने में लगे हुए है। मंहगाई,बेरोजगारी के साथ साथ सामाजिक असंतोष में बेतहाशा वृद्धि हो रही है । किसानों को कमज़ोर करने की तमाम कोशिशें की जा रही है । आंदोलन करने एवं सरकार के विरोध में आवाज उठाने वालों को फर्जी मुकदमा में जेल के अंदर डाला जा रहा है। भारतीय लोकतंत्र को समाप्त करने की बहुत बड़ी साजिश केंद्र सरकार कर रही है। चुनाव , आयोग ,वित्तीय संस्थान , विभिन्न जांच एजेंसी सहित देश के सर्वोच्च न्यापालिका सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को सत्ता के मुताबिक प्रभावित किया जा रहा है। देश में अवस्थित सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को पूंजीपतियों के हाथों बेचा जा रहा है । निजीकरण को बढ़ावा देते हुए देश के चुनिंदा उद्योगपतियों को मालामाल करने ,के नियत से श्रमिक संगठनों के अधिकारों में कटौती की जा रही है। ग्रामीण भारत के लिए यूपीए के समय में बने मजदूरों के आर्थिक परिवर्तन की योजना मनरेगा योजना को कमज़ोर करने की बहुत बड़ी षड्यंत्र के तहत केंद्र सरकार उसके बजट में लगातार कटौती की जा रही है। जनउपयोगी सभी कानूनो को कमज़ोर किया जा रहा है। मंदिर मस्जिद के नाम पर उन्माद पैदा करते हुए देश के नौजवानों को गुमराह किया जा रहा है। लेकिन इंडिया गठबंधन पूरे देश में मजबूती के साथ आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को सत्ता से बाहर करेगा।
प्रेस को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा केंद्र की सरकार देश के विभिन्न राज्यों में जहां गैर बीजेपी गठबंधन की सरकार है, को धनबल एवं जांच एजेंसी के उपयोग कर उसे कमजोर करने एवं तोड़ मरोड़ कर सत्ता में प्रवेश करने का का काम बीजेपी कर रही है । राज्य मंत्री रामनरेश पांडेय ने कहा 2 मार्च पटना महागठबंधन महारैली की अप्रत्याशित सफलता से केंद्र सरकार का होश उड़ चुका है । लोकसभा चुनाव में सीपीआई बिहार वामपंथी दलों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करेगी । सीपीआई आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तीन क्षेत्र मधुबनी ,बेगूसराय एवं बांका संसदीय क्षेत्र को चिन्हित करते हुए तैयारी प्रारंभ कर चुकी है । उन्होंने कहा मधुबनी सीपीआई का परंपरागत क्षेत्र है। 5 बार भोगेंद्र झा एवं एक बार चतुराणन मिश्र कुल छे (6 ) बार सीपीआई मधुबनी से सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुकी है। आज भी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का यहां जनाधार मजबूत है। वही प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व अयोजित बैठक को संबोधित करते हुए
जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा मधुबनी सीपीआई का सांगठनिक क्षमता सभी दलों से मजबूत है । गांव गांव में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक अभी भी चुनावी मैदान में जाने के लिए तैयार है । कार्यकर्ता बैठक में जिला मंत्री के द्वारा एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिसमे कहा गया की 13 मार्च तक पार्टी सदस्यता 15000 पूरा करना , 20 मार्च तक सभी बूथों पर बूथ लेबल एजेंट बनाना , कलुआही थाना कांड संख्या 93/2023 ,रामटहल पूर्व के हत्यारा को गिरफ्तार करने एवं विफलता के लिए दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कारवाई करना , 12 मार्च को खेत मजदूर के सवालों को लेकर प्रखंडों पर धरना में पार्टी का समर्थन , चुनावी बॉन्ड को सार्वजनिक करने में केंद्र सरकार के पहल पर अनावश्यक विलंब करने के खिलाफ जन समर्थन करना, लोक सभा चुनाव एवं पार्टी संघर्ष कोष संग्रह करना , सभी शाखा अंचलों का बैठक समर्थकों के साथ करना ,सहित कई ज्वलंत प्रस्ताव रखा। मिथिलेश झा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को सर्वसम्मति पारित किया गया ।
बैठक में विभिन्न वक्ताओं , एवं शाखाओं से आए हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक स्वर में यह मांग किया गया की मधुबनी लोक सभा क्षेत्र से महागठबंधन की ओर से सीपीआई को चुनाव लड़ेंने का निर्णय लिया जाय।
बैठक को दरभंगा जिला मंत्री नारायण जी झा , सहायक जिला मंत्री एवं राज्य परिषद सदस्य सुधीर साहू , राज्य परिषद सदस्य रामनरेश राय , कृपानंद आजाद , लक्ष्मण चौधरी ,राकेश कुमार पांडेय, सूर्यनारायण महतो , किरनेश कुमार , जिला सचिवमंडल सदस्य अरविंद प्रसाद , मनोज मिश्र , जामुन पासवान , बेनीपट्टी अंचल मंत्री आनंद कुमार झा, हरलाखी अंचल मंत्री बिल्टू प्रसाद महतो , जिला कार्यकारिणी सदस्य अशेश्वर यादव ,राजेश कुमार पांडेय , हृदय कांत झा , पंडौल अंचल मंत्री हरिलाल सदाय, मो जहांगीर , जुबेर अंसारी , बलराम यादव , मधुबनी शहर मंत्री मोतीलाल शर्मा, ट्रेड यूनियन नेता सत्यनारायण राय , नौजवान नेता संतोष झा , छात्र नेता करण कुमार , मंतोर देवी ,शांति देवी
,तिरपित पासवान ,बिस्फी अंचल मंत्री महेश यादव , उदय भूषण महाराज , हरिनाथ यादव सहित कई लोगो ने अपनी बात रखे । कार्यकर्ता बैठक में हरलाखी, मधवापुर , बेनीपट्टी, बिस्फी, रहिका, पंडौल सहित कई शाखाओं से लगभग 700 पार्टी कार्यकर्ता भाग लिए ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें