अरविन्द कुमार

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के केसरिया थाना परिसर पर में ईद-उल-अजहा एवं कांवड़ यात्रा को लेकर थानाध्यक्ष रोहित कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने आयोजित शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के व्यक्तियों से ईद-उल-जुहा के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से तथा सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। वहीं बैठक में 21 जुलाई को बकरीद एवं 25 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड यात्रा को लेकर चर्चा की गयी। उन्होंने बकरीद के मौके पर साफ सफाई एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। वहीं इस अवसर पर थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि अफवाह से दूर रहें, इंटरनेट मीडिया पर आने वाली अफवाहों को फारवर्ड न करें। कुर्बानी के दिन जमा होने वाले खून को एक जगह गड्ढा कर डाल दें। कहीं भी ज्यादा भीड़ नहीं लगाना है।
वहीं उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटने पर उसकी सूचना तुरंत देने के लिए कहा। पुलिस संवेदनशील जगहों पर मौजूद रहेगी। गांव के काजी एंव मौलानाओ सहित कई गणमान्य लोगो ने अपनी बात रखी।बैठक में इस दौरान अंचल प्रशासन व प्रखंड प्रशासन मौजूद नहीं दिखे।इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष बच्चूलाल यादव, जदयू प्रदेश नेता वशील अहमद खां,भाजपा नेता विजय जयसवाल, मुखिया मून्ना खां, समाजसेवी नेजाम खां,नगर उपमुख्य पार्षद रौशन कुमार, हातिम खां,साजीद खां,हाजी हबीब मास्टर,प्रमुख पति अजीत कुमार साह, हेमन्त कुमार सिंह,मनोज पासवान, विनोद गुप्ता,चून्नू सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।




