अरविंद कुमार

मोतिहारी । देश में बढ़ते महंगाई को एक बार फिर विपक्षी पार्टियों ने डायन का रूप दे दिया है , तस्वीर वही है लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि अभी एनडीए सत्ता में है और महा गठबंधन विरोध में …..
और अब एकबार फिर आज दूसरे दिन भी राजद ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया । इसी को लेकर आज पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारीं के सड़कों पर सैकड़ो के भीड़ के साथ राजद कार्यकर्ता और नेता बैलगाड़ी से निकले । साथी खाद्य तेल पेट्रॉल सहित रशोई गैस के दामो को लेकर राजद नेता मणि श्रीवास्तव ने अनोखे ढंग से इसका विरोध जताया । जहाँ गले में खाद्य तेल के बोतल का माला पहने बी बैलगाड़ी पर चूल्हे जलाकर भोजन बना सरकार का विरोध जताया ।
आपको बतादें कि
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आव्हान पर राजद ने दो दिवसीय आंदोलन का आगाज कर दिया है इसी को लेकर आज बिहार के सभी जिले में राजद नेता व कार्यकर्त्ता द्वरा कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ आंदोलन किया जा है ….
और इसी कि तस्वीर मोतिहारीं से सामने आई है । हलाकि ये जो तस्वीर है ये भले ही नहीं है पर मुद्दे वही है जो 2014 में हुआ करती थी ।




